Wings of desire
कैसा शोर है यह
मेरे मन के सन्नाटे में ...
अपनी ही आवाजें सुनके
बेहरा रही हूँ!
आइना खोजती हूँ
एहसास की दीवारों पे ...
अपने प्रतिबिम्ब से
आप ही घबरा रही हूँ।
क्यूँ छूट जाता है किनारा
मेरी लेहेरों को छूते ही?
समंदर की रेत चिकनी
अंजली में समाती ही नहीं?
क्यूँ दिल एक मुसाफिर सा
देहेलीज़ पे ही खड़ा है?
दरवाज़ा तो खोल चुकी थी मैं
क्यूँ यह आज पराया बना है?
असीमता की खोज में निकली थी
एक कुँए के भंवर में फंस रही हूँ ...
उभरने की कोशिश में
क्यूँ इस दुनिया में धंस रही हूँ?
कलियों से दोस्ती थी मेरी,
क्यूँ काँटों में उलझ रही हूँ?
दरिया में पानी तो बहुत है मेरे
क्यूँ इस प्यास में जल रही हूँ?
पर भी हैं, जज़्बा भी,
क्यूँ उड़ान से डर रही हूँ?
कोशिशों से घबरायी नहीं
अब हौसलों से हार रही हूँ!
अपनी ही तनहाइयों में
चिराग की लौ को जला रखा है ...
रौशनी हलकी सी है, बस
कुछ दूर तक साथ दे सकती है..
एक लम्बी उड़ान के लिए
इस तन को तैयार कर रही हूँ...
पंखों को सवार लिया है
बस मन को मना रही हूँ ।
अपनी आत्मा की आंधी से
जिस दिन इन पंखों में उड़ान भरूंगी...
बस निकल पडूँगी इतनी दूर
की खुद में सिमट पडूँगी!
मेरे मन के सन्नाटे में ...
अपनी ही आवाजें सुनके
बेहरा रही हूँ!
आइना खोजती हूँ
एहसास की दीवारों पे ...
अपने प्रतिबिम्ब से
आप ही घबरा रही हूँ।
क्यूँ छूट जाता है किनारा
मेरी लेहेरों को छूते ही?
समंदर की रेत चिकनी
अंजली में समाती ही नहीं?
क्यूँ दिल एक मुसाफिर सा
देहेलीज़ पे ही खड़ा है?
दरवाज़ा तो खोल चुकी थी मैं
क्यूँ यह आज पराया बना है?
असीमता की खोज में निकली थी
एक कुँए के भंवर में फंस रही हूँ ...
उभरने की कोशिश में
क्यूँ इस दुनिया में धंस रही हूँ?
कलियों से दोस्ती थी मेरी,
क्यूँ काँटों में उलझ रही हूँ?
दरिया में पानी तो बहुत है मेरे
क्यूँ इस प्यास में जल रही हूँ?
पर भी हैं, जज़्बा भी,
क्यूँ उड़ान से डर रही हूँ?
कोशिशों से घबरायी नहीं
अब हौसलों से हार रही हूँ!
अपनी ही तनहाइयों में
चिराग की लौ को जला रखा है ...
रौशनी हलकी सी है, बस
कुछ दूर तक साथ दे सकती है..
एक लम्बी उड़ान के लिए
इस तन को तैयार कर रही हूँ...
पंखों को सवार लिया है
बस मन को मना रही हूँ ।
अपनी आत्मा की आंधी से
जिस दिन इन पंखों में उड़ान भरूंगी...
बस निकल पडूँगी इतनी दूर
की खुद में सिमट पडूँगी!

Comments
Post a Comment