Aaina
खेलते खेलते जब मेरे बेटे की गेंद
उस दरवाज़े से फिर जा टकराई,
अपनी तुतलाती बोली से पूछ ही बैठा,
"माँ, इत में का है?
बंद क्यों लहता है?"
"बेटे, ज़िन्दगी के कुछ दरवाज़े
बंद ही अच्छे रहते हैं,
इस कमरे में ऐसी चीज़ है
जो कभी नहीं दिखनी चाहिए -
इसके आते ही रिश्ते बदल जाते हैं,
लोग नाराज़ हो जाते हैं-
इस में 'आईना' है, मेरे बच्चे!"

Comments
Post a Comment