Chehera

फुर्सत में बैठे जब 
अपनी गहराइयों में आज,
जाना पहचाना सा 
एक अँधेरा देखा -
गुमसुम सा, धुन्दला सा,
अपनी ही परछाइयों में सिमटा 
एक चेहरा देखा।

न सहमा, न डरा,
न अशांत, न मायूस -
सय्यम और सादगी की 
ओस से भीगा -
फरिश्तों जैसी मुस्कान उसकी 
महका रही थी मेरे सन्नाटे को!

कुछ ऐसी बात थी 
उन मासूम सी आँखों में 
हर दर्द सुन्न सा हो गया 
उसकी एक झलक से!
मन का कलश 
भर गया उस अमृत से -
धुल गयी रूह, मानो, 
मेरी आँखों से छलकती बूंदों से!


Comments

Popular Posts